गुजरात में चक्रवात की चेतावनी, वीडियो संदेश में क्या बोले कच्छ DM?
Cyclone asna threat in Gujarat : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि गुजरात के कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद जिले में अधिकारियों ने झोपड़ियों और अस्थायी घरों में रह रहे लोगों को स्कूलों, मंदिरों या अन्य इमारतों में आश्रय लेने को कहा है। ALSO READ: बारिश और बाढ़ के बाद गुजरात में तूफान का खतरा, कच्छ में आज भारी बारिश
आईएमडी की चेतावनी के बाद, कच्छ के जिलाधिकारी अमित अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अबडासा, मांडवी और लखपत तालुका में रह रहे लोगों से अपनी झोपड़ियों और कच्चे घरों को छोड़कर किसी स्कूल या अन्य इमारतों में शरण लेने के लिए कहा।
उन्होंने स्थानीय लोगों से, शुक्रवार शाम तक के लिए ऐसे गरीब वर्ग के लोगों को अपने घरों में शरण देने के लिए आगे आने की अपील की है।
आईएमडी ने गुरुवार रात बयान में कहा कि कच्छ और आसपास के इलाकों में बने गहरे दबाव के, अगले 12 घंटे के दौरान उत्तर-पूर्व अरब सागर में पश्चिम की ओर बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। इसके बाद यह अगले दो दिनों के दौरान भारतीय तट से दूर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।પ્રજાજોગ સંદેશ
— Collector & DM, Kachchh (@CollectorKutch) August 29, 2024
તારીખ ૩૦ ઓગસ્ટ, ૨૦૨૪ના રોજ વહેલી સવારે ૪.૦૦ કલાકથી કચ્છ જિલ્લામાં વાવાઝોડાની આગાહીને પગલે પ્રજાજોગ સંદેશ.#SafeGujarat @CMOGuj @SEOC_Gujarat @Bhujmahiti pic.twitter.com/w86hF230CH
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि आईएमडी की चेतावनी के बाद, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बृहस्पतिवार रात गांधीनगर में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अरोड़ा से जिला प्रशासन की तैयारियों के बारे में बात की।
अगर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले लेता है तो इसका नाम असना रखा जाएगा, जो पाकिस्तान द्वारा सुझाया गया नाम है। यह एक दुर्लभ घटना है कि जमीन पर बना गहरा दबाव समुद्र में चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इतना ही नहीं, अगस्त में अरब सागर में चक्रवात का बनना भी दुर्लभ है।
आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान समुद्र की स्थिति खराब रहेगी, ऊंची लहरें उठेंगी और गुजरात तट पर हवा की गति 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।To move W, emerge into NE Arabian Sea off Kachchh and adjoining Pakistan coasts and intensify into a Cyclonic Storm on 30th August. Thereafter, it would continue to move nearly west-northwestwards over northeast Arabian Sea away from Indian coast during subsequent 2 days. pic.twitter.com/F4GXfrWor7
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 30, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta

