सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1666 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स
- HPSSC Recruitment 2022 : एचपीएसएससी में निकली 1500 से भी अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स
- Border Security Force Recruitment 2022: बीएसएफ वाटर विंग भर्ती 2022 में होगी बंपर भर्ती, पढ़ें खास जानकारी
- SBI Channel Manager Recruitment 2022: एसबीआई में 641 चैनल मैनेजर पदों पर होगी नियुक्ति, जानें डिटेल्स
- NALCO Recruitment : नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 34,500 से 44,900 रुपए तक
ICAR Assistant Recruitment 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, ICAR के अधीन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, IARI ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 462 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है, इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 जून है तथा एंट्रेंस एग्जाम अगले महीने लिए जाएंगे।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून रखी गई थी, जिसे अब 21 जून 2022 तक बढ़ा दिया गया है। वहीं इच्छुक उम्मीदवार 25 से 27 जून तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकेंगे।
ज्ञात हो कि ICAR के हेड क्वाटर्स और ICAR इंस्टीट्यूट में कुल मिलाकर 462 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें हेड क्वाटर्स पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों का पेय स्केल 44,900 रुपए तथा इंस्टीट्यूट में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों 35,400 रुपए देय होगा। पात्रता मापदंड के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री वाले योग्य उम्मीदवार असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें तय आयु सीमा 20 से 30 वर्ष रखी गई हैं।
जानिए रिक्त पदों का विवरण
ICAR हेडक्वाटर्स में 71 असिस्टेंट पद-
* 44 जनरल,
* 3 ईडब्लूएस,
* 7 एससी,
* 1 एसटी,
* 16 ओबीसी वर्ग।
कुल- 71 वैकेंसी।
ICAR इंस्टीट्यूट में 391 पद-
* 235 जनरल,
* 23 ईडब्लूएस,
* 48 एससी 7,
* 14 एसटी,
* 79 ओबीसी
कुल- 391 वैकेंसी।
कुल 462 पदों पर भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून 2022 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
