दद्दू का दरबार: पुलिस को सहयोग क्यों नहीं करते विपक्षी नेता?
प्रश्न: दद्दू जी, शीर्ष विपक्षी नेता गिरफ्तारी के समय पुलिस को सहयोग क्यों नहीं करते? उन्हें टांगा-टोली करके बस में क्यों चढ़ाना पड़ता है?
उत्तर: देखिए, विरोध अगर शांतिपूर्वक हो जाए तो वह खबर कैसे बनेगा? थोड़ा नाटक, थोड़ी नौटंकी और थोड़ी टांगा-टोली- तभी कैमरों को मसाला मिलता है। आखिर आजकल टीआरपी भी गिरफ्तारी की पटकथा देखकर ही आती है!

