सम्बंधित जानकारी
Father's day पर last minute gift ideas
Father's Day Gift Ideas
1. स्मार्ट वॉच: स्मार्ट पिता एक स्मार्ट वॉच तो डिज़र्व करते ही हैं। आज के समय में स्मार्ट वॉच काफी ट्रेंड में हैं। इन वॉच को आप ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते हैं। साथ ही अगर ऑनलाइन लेट डिलीवरी हो रही है तो आप पास की किसी भी इलेक्ट्रॉनिक शॉप से स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं।
2. बियर्ड किट: सुबह-सुबह बियर्ड बनाने का संघर्ष भी बहुत अलग होता है। इस संघर्ष से आपने पिता को बचाने के लिए आप उन्हें बियर्ड किट गिफ्ट कर सकते हैं। इस किट में इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर और ब्लेड की प्रकार होते हैं। साथ ही कुछ किट में शेविंग क्रीम जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट भी शामिल होते हैं।
3. परफ्यूम: अगर आपके पिता को परफ्यूम का शोक है तो यह गिफ्ट उनके लिए परफेक्ट है। आप अपने पिता के टैस्ट के अनुसार परफ्यूम खरीद सकते हैं। ऑनलाइन परफ्यूम खरीदने से बेहतर आप शॉप पर जा कर उन परफ्यूम की फ्रेग्रेन्स को चेक करें।
4. मूवी टिकेट: अगर आपके पिता फिल्मों के शोकीन हैं तो उन्हें आप मूवी टिकेट गिफ्ट करें। आप इस फादर्स डे मूवी नाईट भी प्लान कर सकते हैं। साथ ही आप एक फैमिली मूवी का भी प्लान बना सकते हैं।
5. रेस्टोरेंट प्लान: इस फादर्स डे अगर आपको कोई गिफ्ट समझ नहीं आ रहा है तो आप अपने पिता को उनके फेवरेट रेस्टोरेंट में ले जा सकते हैं। साथ ही आप रेस्टोरेंट मेनेजर से बात करके उनके लिए कोई छोटा सा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं।
6. फेवरेट डिश: कई लोगों के पिता बहार का खाना नहीं खाते हैं इसलिए इस फादर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए आप उनकी फेवरेट डिश बना सकते हैं। आपके एफर्ट को देखते हुए आपके पिता को ज्यादा खुशी मिलेगी।
ALSO READ: पितृ दिवस पर कविता : मैं एक छोटा बच्चा हूं
