शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फादर्स डे
  4. tech gadgets for father's day
Written By

इस father's day अपने पापा को करें ये 9 fitness tech gadget गिफ्ट

Father's Day 2023
Father's Day 2023
हेल्थ को हम खरीद नहीं सकते पर इसके ज़रिए हम अपनी लाइफ का सेविंग अकाउंट सुरक्षित रख सकते हैं। बढती उम्र के साथ हमारा स्वास्थ भी खराब होने लगता है। अक्सर हमारे पेरेंट्स कई तरह की बिमारियों का सामना करते हैं। साथ ही आज के समय में प्रदूषण के कारण भी हमारे पेरेंट्स को बहुत परेशानी होती है। महिलाओं के तुलना में पुरषों को कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है। पुरषों में डायबिटीज, हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आपने अभी तक फादर्स डे का गिफ्ट नहीं खरीदा है तो आप अपने पिता को फिटनेस गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। इन गैजेट की मदद से आप अपने पिता के स्वास्थ को मॉनिटर कर सकते हैं। साथ ही ये गैजेट आपके पिता के स्वास्थ को बेहतर रखने में मदद भी करेंगे। चलिए जानते हैं इन गैजेट के बारे में......
 
1. फिटनेस ट्रैकर वॉच: आज के समय में फिटनेस ट्रैकर वॉच काफी प्रचलित हैं। यह न सिर्फ आपको कूल लुक देती है बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। इन वॉच की मदद से आप रोज़ के स्टेप, अपनी हार्ट बीट और एक्सरसाइज जैसी कई एक्टिविटी को मॉनिटर कर सकते हैं। अपडेट के साथ वॉच में कई तरह के फीचर मौजूद होते हैं। फादर्स डे के लिए यह एक बेहतरीन गिफ्ट है। 
 
2. एयर प्यूरीफायर: बढ़ते प्रदुषण के कारण हमारे स्वास्थ पर भी काफी प्रभाव पड़ने लगा है। साथ ही कई लोगों को फेफड़ों में इन्फेक्शन और सांस लेने में तकलीफ भी होती है। अगर आपके पिता को सांस या फेफड़ों की समस्या है तो आप उनके लिए एयर प्यूरीफायर खरीद सकते हैं। इस गैजेट की मदद से आप घर के अंदर साफ और स्वच्छ हवा ले सकते हैं। 
Father's Day 2023

 
3. पर्सनल ECG: आपने अक्सर हृदय की जांच करवाते समय ECG टेस्ट ज़रूर करवाया होगा। दरअसल ECG की मदद से हम हार्ट बीट को चेक कर सकते हैं। अगर आपके पिता को हृदय की समस्या है या डॉक्टर द्वारा दिल की धडकनों पर ध्यान देने को कहा है तो आप इस गैजेट को खरीद सकते हैं। 
 
4. पोर्टेबल सैनिटाइज़र: कोरोना काल के बाद लोग इन्फेक्शन और बैक्टीरिया के खतरे के प्रति काफी सजक हो गए हैं। साथ ही ट्रेवल करते समय हम हर बार सैनिटाइज़ नहीं कर सकते। 40 की उम्र के बाद इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप अपने पिता को पोर्टेबल सैनिटाइज़र गिफ्ट कर सकते हैं।
 
5. ब्लड प्रेशर मॉनिटर: बढती उम्र के साथ ब्लड प्रेशर का खतरा भी काफी तेज़ी से बढ़ने लगता है। ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड क्लॉटिंग जैसी कई समस्या होती हैं। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करने से आप इन खतरों की संभावना कम कर सकते हैं। 
 
6. स्मार्ट थर्मामीटर: आप थर्मामीटर से सिर्फ बुखार नहीं बल्कि कई तरह के काम कर सकते हैं। आप अपने शरीर के अनुसार रूम का तापमान बदल सकते हैं। साथ ही अगर आपके पिता का स्वास्थ ज्यादा खराब रहता है तो आपको यह गैजेट ज़रूर खरीदना चाहिए।
 
7. मेटाबोलिज्म ट्रैकर: आज की लाइफस्टाइल में मेटाबोलिज्म की समस्या काफी बढ़ गई है। यह समस्या अधिकतर पुरषों में होती है। मेटाबोलिज्म बढ़ने के कारण शरीर में फैट बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक की समस्या होती है। अपने पिता के हृदय को सेहतमंद रखने के लिए आप उन्हें मेटाबोलिज्म ट्रैकर गिफ्ट कर सकते हैं। 
 
8. डायबिटीज ट्रैकर: डायबिटीज की समस्या इतनी आम है कि हर तीसरे घर को छोड़ कर आपको डायबिटीज का मरीज ज़रूर मिलेगा। अपने पिता की डायबिटीज को नियमित रूप से चेक करने के लिए डायबिटीज ट्रैकर खरीद सकते हैं । साथ ही इस गैजेट को आपके पिता स्वयं इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
9. पोर्टेबल मसाजर: बढती उम्र के साथ अक्सर लोग कमर या शरीर दर्द की समस्या से परेशान होते हैं। इन समस्या से राहत के लिए आप पोर्टेबल मसाजर खरीद सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट पर कई तरह के मसाजर मौजूद हैं। आप अपने पिता की समस्या के अनुसार कोई भी मसाजर खरीद सकते हैं।