गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फादर्स डे
  4. Fathers Day Quote 2023
Written By

फादर्स डे कोट्स : father's day पर पढ़ें 15 सबसे खास अनमोल कथन

फादर्स डे कोट्स : father's day पर पढ़ें 15 सबसे खास अनमोल कथन - Fathers Day Quote 2023
पिता ईश्‍वर की तरफ से भेंट की हुई एक अनमोल रचना है। पिता के बिना हम जीवन जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। प्रतिवर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को यह दिन मनाया जाता है। पितृ दिवस/ फादर्स डे (Fathers Day 2023) पिता के सम्मान में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला एक पर्व है। 
 
आइए यहां जानें पितृ दिवस के अवसर पर पिता के बारे में 15 अनमोल वचन-
 
1. प्रत्येक बच्चे के लिए पिता धरती पर ईश्वर का साक्षात रूप होते हैं।
 
2. आप जब किसी चीज की इच्छा रखता है तो उसे सबसे पहले पिता ही पूरा करते हैं।
 
3. अनुशासन का दूसरा नाम पिता ही है।
 
4. अगर ईश्वर का रूप देखना है, तो एक बार अपने ईश्वर समान पिता को देख लेना।
 
5. गुस्से में भी जब अपनापन दिखे तो समझ लीजिए कि ऐसा प्यार पापा का ही होता है।
 
6. पिता के बिना जीवन अधूरा होता है। जीवन में माता के साथ-साथ पिता का होना अतिआवश्‍यक है।
 
7. इस दुनिया में एक पिता ही ऐसा होता है, जो अपने बच्चों को हमेशा अपने से आगे ही बढ़ते हुए देखना चाहता है।
 
8. समय के अनुसार आप बदल सकते हैं लेकिन पिता का प्यार कभी नहीं बदलता।
 
9. हर बेटी अपने पापा के जैसा ही जीवनसाथी पाने की कामना करती है।
 
10. पिता से ही दुनिया की सारी खुशियां है, बिन पापा के सब वीरान-सा महसूस होता है।
 
11. पिता संतान के लिए सुरक्षा-कवच है। संतान चाहे कुछ भी कर ले, वे पितृ-ऋण कभी नहीं उतार सकते।
 
12. भगवान खुद सबका ख्याल रखने के लिए नहीं आ सकते, इसीलिए उन्होंने पिता को इस दुनिया में भेज दिया।
 
13. पिता अपनी संतान को हर सुख-सुविधा देने के लिए अपने सुखों को भुला देते हैं।
 
14. वे दिन-रात अपने बच्चों के लिए ही मेहनत करते हैं और उन्हें वे हर खुशी देना चाहते है जो उन्हें भी कभी नहीं मिली।
 
15. पिता कभी हार न मानने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते हुए हौसला बढ़ाते हैं।


 
ये भी पढ़ें
महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस कब आएगा?