सम्बंधित जानकारी
- Halharini amavasya remedies : हलहारिणी अमावस्या के दिन करेंगे ये 7 अचूक उपाय तो होगा कालसर्प दोष दूर
- महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस कब आएगा?
- Weekly Muhurat: जून 2023 के नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें (12-18 June)
- Weekly Horoscope: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (12-18 जून 2023 तक)
- 11 जून 2023, रविवार का राशिफल: आज किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे मिलेगा संपत्ति में लाभ (पढ़ें 12 राशियां)
पितृ दिवस पर कविता : पिता के कदम
fathers day 2023
- मनीषा कुशवाह
आराध्य निश्छल सा मन
मेरे कदमों की आहट के साथ
चलते मेरे पिता के कदम
न शिकवों की शिकन
न शिकायतों का आडंबर
दुनिया के इस बीहड़ वन में
मेरे लिए पगडंडी बनाते हैं
उनके कदम...
जब तपिश की धूप में
झुलसे मेरा तन
शब्दों की अभिव्यक्ति से
बांध देते मेरा मन
प्रशस्त करते मेरा मार्ग
प्रकाश पुंज की तरह
मेरे नन्हे कदमों से बिदाई तक
हर पल यूं ही मेरे सपनों को बुनते
मेरे पिता के कदम...
और एक दिन पिया के साथ चल देती मैं
किसी और का घरोंदा सजाने को
फिर भी कम न होता
उनका अगाध प्रेम
आश्वासन से भरी उनकी बातें
जिंदगी के हर मोड़ पर साथ देती मेरा
और निहारिका की भांति अपलक जाग कर
मेरा इंतजार करते
मेरे पिता के नयन...
आराध्य निश्छल सा मन
मेरे कदमों की आहट के साथ चलते
मेरे पिता के कदम...।
