सम्बंधित जानकारी
- Farmer Protest : नरेश टिकैत ने कहा- किसान एक हो जाएं नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे...
- Farmer Protest : नरेश टिकैत ने कहा- सरकार अड़ियल रुख छोड़ दे तो सुलझ सकता है मामला
- तीनों कानून वापस होंगे, तभी किसान अपने घर पर आराम करेगा : किसान महापंचायत
- सुखबीर सिंह बादल ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, कहा- हमारी पार्टी किसानों के साथ
- प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के आत्म-सम्मान की भी रक्षा की जाएगी: नरेश टिकैत
किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर फैसला करेंगे : नरेश टिकैत
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मेरठ से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिए किसान ट्रैक्टर रैली की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कहा कि किसान कृषि कानूनों को लेकर अपनी मांग माने जाने तक 'घर वापसी' नहीं करेंगे और अब 2022 के चुनाव में भी सोच-समझकर फैसला लेंगे।
मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से किसान ट्रैक्टर यात्रा के लिए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने से पहले किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, किसान अपनी मांगें माने जाने तक घर वापसी को तैयार नहीं हैं। कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसानों ने 'करो या मरो' का संकल्प लिया है और किसान कृषि कानूनों को वापस कराकर रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा, किसान अब 2022 के चुनाव में भी सोच-समझकर फैसला करेंगे। आंदोलन जारी रहेगा और गाजीपुर बॉर्डर पर 26 (जून) को होने वाली किसान महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।इस दौरान किसानों की ट्रैक्टर यात्रा के कारण कई मार्गों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, बागपत बायपास से परतापुर तक लंबा जाम लग गया।(भाषा)
