शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. Exam Fever 2022
  4. UPRVUNL Bharti 2022
Written By

UPRVUNL Recruitment 2022: यूपी बिजली विभाग में इंजीनियरिंग पदों पर होगी बंपर भर्ती, सैलरी 117500/- रुपए तक

electricity
UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Uttar Pradesh Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited, UPRVUNL) ने हाल ही में 125 असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती हेतु एक वैकेंसी निकाली है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है, जिसके तहत इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2022 से शुरू हो चुकी है तथा 14 जून 2022 तक आप अपने आवेदन भेज सकते हैं। 
 
योग्य और चयनित उम्मीदवारों को 56100/- रुपए से लेकर 117500/- रुपए तक का मासिक वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग पास की हो। साथ ही इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदनकर्ता को 1180/- रुपए तथा यूपी के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 826/- रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
 
कुल 125 असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वे इस प्रकार है- 
 
इसमें रिक्तियों के लिए निकली भर्ती के अनुसार-UPRVUNL Bharti 2022  
- मैकेनिकल 62 पद।
- इलेक्ट्रिकल 29 पद।
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन 17 पद।
- कम्प्यूटर साइंस 5 पद।
- सिविल के 12 पद शामिल हैं।
कुल- 125 पद। 
 
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने होंगे। 

 
ये भी पढ़ें
क्‍या है 252 साल पुरानी इंडियन आर्मी की सबसे बेहतरीन यूनिट PBG, जिसमें 6 फीट वाले जाट, सिख और राजपूतों को ही मिलता है मौका