सम्बंधित जानकारी
- ESIC Recruitment 2022 : बिना परीक्षा दिए मिलेगी जॉब, जानिए कैसे?
- AIIMS Recruitment 2022 : भोपाल एम्स में 159 पदों पर होगी भर्ती, 67,700 रु. होगा वेतन
- ONGC भर्ती 2022 : 3,614 अपरेंटिस रिक्तियां उपलब्ध हैं, अभी @ ongcindia.com पर आवेदन करें
- BSF Recruitment 2022 : बीएसएफ भर्ती 2022 के निकली 90 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
- DTC Recruitment 2022 : दिल्ली परिवहन निगम में 367 पदों पर होगी भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी डेट
Govt Jobs : सैनिक स्कूल में मेस मैनेजर के पद खाली, सैलरी मिलेगी प्रतिमाह 29,200 से 92,300 रुपए तक
Sainik School Recruitment: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया (purulia) के सैनिक स्कूल में मेस मैनेजर के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। यहां मेस में कार्यरत पदों पर नियुक्तियां की जानी है। अगर आप भी कैटरिंग के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं तो इस वैकेंसी के लिए दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ लें। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 रखी गई है।
Sarkari Naukri 2022 के तहत इस वैकेंसी के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 5वें वेतनमान के तहत 29,200 से लेकर 92,300 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। इस आवेदन के लिए वो उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनके पास मैट्रिक या इसके समकक्ष की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होगी। तथा सिविल, रक्षा सेवाओं या किसी अन्य समान संगठन में स्वतंत्र रूप से खानपान का काम करने का 5 साल का कम से कम अनुभव रखने वाले भी इस जॉब के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और किसी जूनियर कमीशन अधिकारी या खानपान व्यवसाय से समकक्ष या 5 साल से अधिक के खानपान के अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी इस आवेदन को भेजने के योग्य होंगे। इस चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अप्रैल, 2022 को 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। तथा सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 400 रुपए है और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए है आवेदन फीस तय की गई है।
इस नौकरी को पाने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolpurulia.com पर जाकर आवेदन भेज सकते हैं। इस आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार को एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी डाउनलोड करके तथा उसे भरकर प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल पुरुलिया को भेजनी होगी।
चयनित उम्मीदवार, जो कि आवेदन में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह शानदार नौकरी पाने का अवसर प्राप्त होगा। अत: उम्मीदवारों को सलाह हैं कि नौकरी का यह शानदार न गंवाते हुए शीघ्र ही 6 मई से पहले आवेदन भेजकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को आकर्षक भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
