महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकली वैकेंसी, 253 पदों पर होगी भर्ती, 12th Pass होंगे लाभान्वित
MPSC Recruitment 2022
MPSC Stenographer Recruitment 2022 : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC, एमपीएससी) ने स्टेनोग्राफर (अपर ग्रेड), स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड), स्टेनो-टाइपिस्ट (मराठी) और स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 253 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
12th Pass माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार 22 अप्रैल से 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए 62 स्टेनोग्राफर (उच्च ग्रेड), लोअर ग्रेड के लिए 100 स्टेनोग्राफर, मराठी के लिए 52 स्टेनो-टाइपिस्ट और अंग्रेजी के लिए 39 स्टेनोटाइपिस्ट के पदों पर नियुक्ति होनी हैं। इस संबंध में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2022 रखी गई है तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 14 मई 2022 है।
इस पोस्ट के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तथा MPSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 पात्रता मानदंड के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक टाइपिंग स्पीड तथा शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
career jobs
