गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पर्यावरण विशेष
  4. world environment day slogan 2023
Written By

World Environment Day पर 15 स्लोगन, जो आ सकते हैं आपके काम

World Environment Day पर 15 स्लोगन, जो आ सकते हैं आपके काम - world environment day slogan 2023
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। बढ़ता प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या है। ऐसे में हमारे पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक है। प्लास्टिक में कई तरह के टॉक्सिक केमिकल मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक खाने और उसकी वजह से चोट लगने के कारण हर साल लाखों जानवरों की मौत हो जाती है। यही नहीं प्लास्टिक हमारी मिट्टी और पानी को भी प्रदूषित करता है। बढ़ते प्लास्टिक के प्रकोप को देखते हुए यूनाइटेड नेशन ने इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘beat plastic pollution’ निर्धारित की है। इस दिवस पर आप इन स्लोगन का इस्तेमाल कर के लोगों में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ा सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन

1. पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है, प्लास्टिक को बंद करवाना है।

2. पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए रखो इसका ध्यान।

3. चलो इस धरती को रहने के योग्य बनाएं, आओ विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

4. पृथ्वी को स्वर्ग बनाना है, इस धरती से प्लास्टिक हटाना है।

5. तभी आएगी हरियाली, जब होगी पेड़ पौधों की रखवाली।
world environment day slogan 2023

6. जीवन का एक ही सहारा, पर्यावरण हमको प्यारा।

7. हाथ से हाथ मिलाओ, प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ।

8. आवाज़ उठाओ, इन मासूम जानवरों को प्लास्टिक से बचाओ।

9. बंजर धरती की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।

10. पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट।

11. पर्यावरण की करो रक्षा, पहले दो बच्चों को ये शिक्षा।

12. जब रखेंगे पर्यावरण का ध्यान, तभी बनेगा हमारा देश महान।

13. बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, इस धरती पर लाओ हरियाली।

14. दोषित नहीं करना है जल वरना बर्बाद हो जाएगा कल।

15. आओ पर्यावरण बचाएं, अपना जीवन बेहतर बनाएं।
ये भी पढ़ें
क्या 15 जून तक तैयार हो पाएगा अमरनाथ यात्रा मार्ग, बर्फबारी और खराब मौसम ने डाली बाधा