1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. bhai-dooj-bhai-ko-paan-khilane-ki-parampara-mahatva

Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर क्यों खिलाते हैं पान? जानें यमराज से जुड़ा यह पौराणिक रहस्य और सही तारीख

bhai dooj 2026
Bhai Dooj 2026: भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई और घर बुलाकर तिलक लगाती है, भोजन कराती हैं और फिर अंत में पान खिलाती हैं। इससे उसे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। इस बार यह पर्व 11 नवंबर 2026 गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। 

1. यमराज और यमुना जी की पावन कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के बार-बार बुलाने पर उनके घर भोजन करने पहुँचे थे। यमुना जी ने अपने भाई यमदेव का आदर-सत्कार किया, माथे पर तिलक लगाया और प्रेमपूर्वक स्वादिष्ठ भोजन कराया।
 
बहन के इस अगाध प्रेम से प्रसन्न होकर जब यमराज ने वरदान मांगने को कहा, तो यमुना जी ने माँगा- "हे भ्राता! जो भी बहन आज के दिन अपने भाई को घर बुलाकर भोजन कराएगी और तिलक लगाएगी, उसे और उसके भाई को कभी यमलोक का भय न रहे।" यमराज ने 'तथास्तु' कहकर इस वरदान को स्वीकार किया और तभी से भाई दूज की यह परंपरा चली आ रही है।

2. भाई को पान खिलाने का विशेष महत्व

भाई दूज के दिन तिलक और भोजन कराने के बाद अपने भाई को पान की बीड़ी या मीठा पान भेंट करने का विशेष विधान है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भाई को पान भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखंड रहता है और भाई की आयु लंबी होती है।
 

3. यमलोक के भय से मुक्ति का उपाय

मान्यता है कि जो भाई-बहन इस दिन परस्पर प्रेम से तिलक व भोजन की रस्म निभाते हैं और संभव हो तो यमुना नदी में एक साथ स्नान करते हैं, उन्हें यमराज के कोप और यमलोक की यातनाओं का सामना नहीं करना पड़ता।
 

4. तारीख को लेकर कंफ्यूजन और तिथि स्पष्टता

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि के फेर के कारण अक्सर भाई दूज की तारीख को लेकर असमंजस बन जाता है। इस वर्ष भी 11 नवंबर 2026 (गुरुवार) और 14 नवंबर के बीच भ्रम की स्थिति है, जिसे उदया तिथि और द्वितीया के प्रारंभ-समाप्ति काल के अनुसार देखकर तय किया जाता है।
अगला लेख
दिवाली की रात करें ये 10 आसान उपाय, पैसों की तंगी और हर संकट से तुरंत मिलेगी मुक्ति