सम्बंधित जानकारी
- कम वोटिंग ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, मेरठ में अरुण गोविल बन न जाएं विलेन
- Lok Sabha Election 2024: मेरठ में अरुण गोविल के समर्थन में CM योगी का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
- Meerut में अरुण गोविल का रोड शो, 'राम' के लिए सीता और लक्ष्मण ने मांगे वोट
- पूरा देश कह रहा, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे : योगी आदित्यनाथ
- Lok Sabha Elections 2024 : अरुण गोविल ने खुद को क्यों बताया आधा ठाकुर? मेरठ में चुनाव जीतने के लिए नया दांव
लड़की बनकर करते थे डांस, प्यार हुआ और फिर हो गई हत्या, क्या है Homosexual Relations कनेक्शन?
Homosexual Relations: समलैंगिक संबंधों में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दो लोगों की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। यह मामला यूपी के मेरठ और बुलंदशहर हाइवे के पास का है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की हत्या समलैंगिक संबंधों की वजह से हुई है।
दरअसल यहां के खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव में आम के एक बाग में दीपक उर्फ़ मोंटी और मनोज के शव मिले। हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है हत्या की कहानी: पुलिस के मुताबिक मरने वालों के बाकी दो लड़कों से समलैंगिक संबंध थे। दोनों शादी आदि प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस करते थे जहां चारों की मुलाक़ात हुई थी। पुलिस ने बताया गया कि दीपक और मनोज की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हुई। दोनों डांस पार्टियों में या बाकी प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस किया करते थे और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी करते थे। इस बीच दोनों के अंकुश और नवीन से समलैंगिक संबंध बने। दीपक के संबंध अंकुश से और मनोज के संबंध नवीन से थे।
इसलिए बिछाया मर्डर का जाल: जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि अंकुश का रिश्ता तय हो गया था जिसका दीपक और मनोज विरोध कर रहे थे। दीपक अंकुश से शादी करने की बात कह रहा था। पुलिस के अनुसार मरने वालों ने आरोपियों के अश्लील वीडियो बना रखे थे जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहे थे। अंकुश की शादी पक्की होने के बाद वह दीपक और मनोज से दूर रहने लगा था। नवीन भी किसी रिश्तेदार के यहां चला गया था, लेकिन मृतक उनके साथ रहने की जिद पर अड़े हुए थे। इसके चलते नवीन और अंकुश ने पीछा छुड़ाने के लिए उनकी हत्या का प्लान बनाया।
आम के बाग में खत्म हुई कहानी: पुलिस ने जानकारी दी कि दीपक और मनोज की मुलाकर अंकुश और नवीन से एक प्रोग्राम में हुई थी जहां उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और फिर मिलने लगे। इस बीच चारों में समलैंगिक संबंध बन गए और बीते बुधवार को फोन करके अंकुश और नवीन ने दोनों (दीपक-मनोज) को आम के बाग में मिलने के लिए बुलाया। कहासुनी के बाद उनका गला घोंट दिया और हत्या के बाद मौके से फरार हो गए। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि बुधवार को लगभग शाम 6 बजे मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक बाग में दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिली थी। दोनों युवकों की गला दबाकर हत्या की गई थी।
Edited by Navin Rangiyal