सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में हाईकोर्ट जज को महंगी पड़ी ISI के खिलाफ टिप्पणी, राष्ट्रपति ने दी यह सजा
- ट्रंप के पसंदीदा ब्रेट कैवनॉग चुने गए सुप्रीम कोर्ट के जज, कई महिलाएं लगा चुकी हैं यौन शोषण के आरोप
- विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा हारने से बचा, रद्द मैच से मिले 2 अंक
- अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने साबित की अपनी श्रेष्ठता
- रेवाड़ी गैंगरेप मामले में सेना के जवान समेत 3 और लोग गिरफ्तार
गुरुग्राम : जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी गनमैन गिरफ्तार
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक न्यायाधीश के निजी सुरक्षाकर्मी ने भीड़भाड़ वाले बाजार में कथित तौर पर उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। उपायुक्त (पूर्व) सुलोचना गजराज ने बताया कि दोनों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है।
पुलिस ने कहा कि घटना करीब 3.30 बजे की है, जब अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु और बेटा ध्रुव आर्केडिया बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। उनके साथ न्यायाधीश का सुरक्षाकर्मी महिपाल था। गजराज ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को आर्केडिया बाजार के बाहर गोली चलने की सूचना दी। जब पुलिस दल पहुंचा तो उन्हें ऋतु और ध्रुव खून से लथपथ मिले।
अधिकारी के मुताबिक ऋतु को सीने में गोली लगी है जबकि ध्रुव को सिर में गोली लगी है। घायलों को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस दल फौरन महिपाल को गिरफ्तार नहीं कर पाया, लेकिन उसे बाद में फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि महिपाल से यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि उसने गोली क्यों चलाई? (भाषा)
