सम्बंधित जानकारी
- प. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता को गोली मारी, अस्पताल में मौत
- उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
- सरकारी नौकरी के लिए पति-पत्नी ने 5 माह की नन्ही जान को नहर में फेंका, पढ़िए अपराध की खौफनाक कहानी
- महंगा पड़ा वार्डब्वॉय को डांटना, महिला डॉक्टर पर कैंची से हमला
- कर्नाटक में भी 'श्रद्धा' जैसा हत्याकांड, पहले किया कत्ल, फिर लाश को 30 टुकड़ों में काटा
उन्नाव में बर्थडे पार्टी में गई थी आर्केस्ट्रा डांसर, 6 युवकों ने किया गैंगरेप
उत्तर प्रदेश में उन्नाव में एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ 6 युवकों ने गैंगरेप किया। जब पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता एक आर्केस्ट्रा में डांसर है। वह बुधवार रात गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने युवती की कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। उसे अंधेरे में ले गए और पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
आरोपियों के चंगुल से छूट कर पीड़िता जाजमऊ पुलिस चौकी पहुंची और मामले की शिकायत। जब पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो वह कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने बताया कि कार्यक्रम में स्टेज पर 3 बार बालाएं थी।
इसी बीच पार्टी कर रहे युवकों में से ही एक युवक ने उसे धोखे से शराब पिला दी। इसके बाद आरोपी उसे अंधेरे में ले गया। इस बीच उसके बाकी साथी भी आ गए और फिर सभी लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
Edited by: Nrapendra Gupta
