1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. nashik crime news, ward boy attacks lady doctor

महंगा पड़ा वार्डब्वॉय को डांटना, महिला डॉक्टर पर कैंची से हमला

nashik crime news
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी अस्पताल में वार्डब्वॉय ने उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को डांटने पर एक महिला डॉक्टर को पर कैची से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह वारदात रविवार देर रात गंगापुर रोड पर स्थित एनआईएमएस अस्पताल में हुई।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता चिकित्सक सोनल डराडे ने वार्डब्वॉय और उसकी महिला मित्र को डांटा। उससे नाराज होकर वार्डब्वॉय ने कैंची से उसके गले एवं पेट पर हमला कर दिया। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हालत स्थिर है और वह खतरे के बाहर है। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
केरल में PFI नेताओं-कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर NIA की छापेमारी