सम्बंधित जानकारी
- UP में दलित महिला का किया यौन शोषण, आरोपी मौलवी गिरफ्तार
- श्रद्धा हत्याकांड, आफताब का होगा नार्को टेस्ट, दोस्त का बयान दर्ज
- आफताब ने फ्लैट किराए से लेते समय श्रद्धा को बताया था पत्नी
- श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को सबूतों की तलाश, क्या झाड़ियों से मिले सामान से खुलेंगे राज?
- Bharat Joda Yatra: राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी
सहेली ने डीजे पार्टी में आरोपियों से मिलवाया, चलती कार में मॉडल से बलात्कार
कोच्चि। केरल के कोच्चि में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 4 लोगों ने चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल से बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के 3 लोगों ने गुरुवार रात अपने वाहन में कासरगोड की रहने वाली लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन लोगों से उसका परिचय कराया था।
बाद में शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी मॉडल को अपने वाहन में ले गए और उसके साथ 'सामूहिक दुष्कर्म' किया। अपराध करने के बाद, लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया।
यह मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी साथी ने आज सुबह भर्ती कराया।
