1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Karnataka Man Kills Father, Chops Body Into 30 Pieces, Dumps Them In Borewell

कर्नाटक में भी 'श्रद्धा' जैसा हत्याकांड, पहले किया कत्ल, फिर लाश को 30 टुकड़ों में काटा

Shraddha Walkar murder case
श्रद्धा वालकर मर्डर केस से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक में आया है। खबरों के मुताबिक कर्नाटक के बागलकोट जिले की है। आरोपी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर लाश को 30 टुकड़ों में काट डाला। आरोपी की उम्र सिर्फ 20 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
खबरों के मुताबिक मंगलवार को परशुराम शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। यहां विठला से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ने एक लोहे का रॉड लिया और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके पिता की मौत हो गई।
 
खबरों के मुताबिक हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने पिता के शव के 32 टुकड़े किए। फिर बागलकोट के मुधोल के बाहरी इलाके में एक बोरवेल में टुकड़ों को फेंक दिया। फिलहाल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विठला कुलाली को गिरफ्तार कर लिया है।
अगला लेख
मोबाइल में बैलेंस नहीं है? इन नंबरों पर फोन कर हासिल कर सकते हैं मदद