1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. firing on Halloween day Kills 2 in USA

हैलोवीन पार्टी में चली गोलियां, 2 की मौत, 5 घायल

Halloween day
वाशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।
 
गोलीबारी की यह घटना सैक्रामेंटो में पाम एवेन्यू पर स्थित रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉल के बाहर स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 12:56 बजे हुई।
 
पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।
 
क्यों मनाया जाता है हैलोवीन डे : हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। यूरोप में सैल्टिक जाति के लोगों से इस त्योहार का विशेष संबंध है। सैल्टिक जाति के लोग मानते हैं कि हर साल इस समय पूर्वजों की आत्माएं आती हैं। वे संसार में मौजूद लोगों से संवाद भी कर सकती हैं। सैल्टिक जाति के लोग सोचते थे कि पूर्वजों की आत्मा के आने से उनके काम आसान होंगे। पहले इसे ‘All Saints-Day'-All Hallows (holy) कहा गया। साथ ही Hallows Eve  भी कहा जाता था। जो समय के साथ साथ Halloween बन गया। अब इसे दुनियाभर में मनाया जाता है।
अगला लेख
आर्यन खान ड्रग्स मामले में मुश्किल में नवाब मलिक, भाजपा नेता ने किया 100 करोड़ का मानहानि का दावा