1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona काल में इन 10 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप नहीं हैं कोवि‍डियट

Covid Idiot| Corona काल में इन 10 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप नहीं हैं कोवि‍डियट

Coronavirus
कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण लगातार फैल रहा है। दुनिया में संक्रमितों की संख्‍या 3.5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच चुका है। भारत में मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। अमेरिका में कोविड-19 (Covid-19) से जान गंवाने वालों की संख्‍या सर्वाधिक 2 लाख से भी ज्यादा है।
 
कोरोना काल में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने कुछ नए शब्द शामिल किए हैं। इनमें एक प्रमुख शब्द है- कोविडियट अर्थात Covidiot (Covid+Idiot)। यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया है जो कोरोनाकाल में सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारंटीनी, कोविड-19 आदि शब्दों को भी शामिल किया गया है।
यहां हम सिर्फ कोरोना महामारी के चलते सबसे महत्वपूर्ण 'कोविडियट' शब्द की ही चर्चा कर रहे हैं। कोविडियट से तात्पर्य ऐसे व्यक्तियों से है जो नियमों का पालन न करके मूर्खता का परिचय देते हैं। ऐसे में यदि आप 10 बातों का ध्यान रखते हैं तो आप कोविडियट नहीं हैं। इतना ही नहीं, ऐसा करके आप अपने स्वास्थ्य की चिंता तो करते ही हैं, दूसरे लोगों का भी पूरा-पूरा खयाल रखते हैं। 
आइए जानते हैं कोरोनाकाल में ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी बातें जिनका ध्यान रख आप कोविडियट बनने से बच सकते हैं...
 
1. मास्क पहनने में बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतते हैं। अकेले हों तो मुंह से मास्क हटा सकते हैं।  
2. सैनेटाइजर का प्रयोग करते हैं। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते हैं। 
3. सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करते हैं। 2 मीटर की दूरी बनाकर बनाकर रखते हैं। 
4. सर्दी-जुकाम, खांसी की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लेते हैं। संक्रमण की थोड़ी भी आशंका होने पर जांच करवाते हैं। 
5. कोरोनावायरस संक्रमण के बारे में छिपाते नहीं हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी बल्कि आपके अपनों की भी जान जोखिम में पड़ सकती है।  
6. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचते हैं। 
7. अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलते हैं। 
8. आंख, नाक, मुंह को छूने से बचते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि इन्हें छूने से संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। 
9. छींकते और खांसते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करते हैं या फिर अपने हाथ के कोहनी वाले हिस्से को मुंह के सामने रखते हैं। 
10. हाथ मिलाने या गले लगने से बचते हैं। मेल-जोल के लिए हाथ जोड़कर नमस्कार किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें
अगला लेख
विश्व में 3.5 करोड़ से अधिक लोग Corona संक्रमित, 10.36 लाख से ज्यादा की मौत