सम्बंधित जानकारी
- चिदंबरम बोले- देश के लोगों को मूर्ख समझ रही है सरकार, लोगों को ऐसी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर देना चाहिए
- महाराष्ट्र : एक्सपर्ट्स की चेतावनी, धीमा पड़ा वैक्सीनेशन तो आ सकती है Corona की तीसरी लहर
- कोरोनाकाल में मरीजों की 'सांसों' के लिए आफत बना मेरठ DM का तुगलकी फरमान
- MP में नहीं थम रही संक्रमण की लहर, अब 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया Corona Curfew
- Corona से जंग : अमेरिका से कल भारत पहुंचेगी मदद की पहली खेप
दिल्ली में 10 मई तक 1200 अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर होंगे : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनावायरस (Coronavirus) की मौजूदा लहर को खतरनाक और अधिक संक्रामक बताते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 10 मई तक अतिरिक्त 1200 आईसीयू बिस्तर होंगे।
केजरीवाल ने कहा कि 500 आईसीयू बिस्तरों का केंद्र रामलीला मैदान में बनेगा, जबकि इतनी ही क्षमता का एक और केंद्र जीटीबी अस्पताल के पास स्थापित किया जाएगा। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोनों स्थलों का मुआयना किया था और तैयारियों का जायज़ा लिया था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 200 आईसीयू बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं।केजरीवाल ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, देखा गया है कि मौजूदा लहर खतरनाक है। यह काफी संक्रामक है और जो इसके संपर्क में आ रहे हैं, वे उस तरह से तेजी से उबर नहीं पा रहे हैं जैसा पिछली लहर में देखने को मिला था।(भाषा)
