सम्बंधित जानकारी
- भारत में कोविड-19 के 30.44 लाख मामले, मात्र 16 दिन में मिले 1 लाख संक्रमित
- यूपी के शामली में 23 लोग कोविड-19 से संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150
- कोरोनावायरस Live Updates : तेलंगाना में कोरोना के 2,384 नए मामले, 11 मरीजों की मौत
- 12 साल से बड़े बच्चों के लिए मास्क जरूरी, WHO ने जारी की नई गाइडलाइंस
- प्रवासी मजदूरों के लिए खुशखबर, वापस होंगे लॉकडाउन उल्लंघन के मामले
जल्द शुरू होगी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग, प्रकाश जावड़ेकर ने जारी की SOP
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों का निर्माण पुन: शुरू करने के लिहाज से रविवार को मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की घोषणा की। जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय से विचार-विमर्श करने के बाद एसओपी को अंतिम रूप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर जारी किए गए दिशानिर्देशों के आधार पर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू की जा सकती है।
एसओपी का विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि कैमरे के आगे जो लोग काम करते हैं, उन्हें छोड़कर शेष लोगों को मास्क लगाना होना।
जावड़ेकर ने उम्मीद जताई कि एसओपी जारी होने से न सिर्फ फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग दोबारा शुरू होगी बल्कि इससे रोजगार भी पैदा होंगे।
गौरतलब है कि संक्रमण फैलने के बाद फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी।