1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 cases in Shamli

यूपी के शामली में 23 लोग कोविड-19 से संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150

Covid-19
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 23 और लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने से जिले में इस समय इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 150 हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक मौत भी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या अब 15 हो गई है।
 
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा, ‘23 लोगों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को आई। इसी दिन छह मरीज बीमारी से ठीक हुए।‘
 
अधिकारियों ने बताया कि थानाभवन कस्बे की एक महिला की शनिवार को एक अस्पताल में संक्रमण से मौत हो गई, जिससे जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : देश में कोरोना के 7 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज, 22.80 लाख लोग स्वस्थ