फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री, आरोपी को किया गिरफ्तार
Firing on Farooq Abdullah : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर आज जम्मू के ग्रेटर कैलाश में फायरिंग हुई है। खबरों के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, फायरिंग के दौरान डॉ. फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के एकदम पास जाकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
इलाके में अफरातफरी का माहौल
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर आज जम्मू के ग्रेटर कैलाश में फायरिंग हुई है। अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, फायरिंग के दौरान डॉ. फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
पुलिस ने की पूरे इलाके की घेराबंदी
हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। फारूक ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे। आरोपी ने उन पर यह हमला क्यों और किस मकसद से किया फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है।
उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी थे साथ
जिस समय फारूक की गाड़ी पर गोलीबारी की गई, उस समय जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी उनके साथ थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है।
घटना पर क्या बोले- CM उमर अब्दुल्ला?
इस घटना पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा, अल्लाह दयालु हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। सुरक्षा दल ने गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया।
घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के एकदम पास जाकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वो फायर करता है, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिराकर काबू कर लेते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें