सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus Live Update: सीरम इंस्टिट्यूट ने मांगी भारत में स्पूतनिक V के निर्माण की अनुमति
- रूस से Sputnik V टीके की 30 लाख खुराक की खेप पहुंची हैदराबाद
- COVID-19 : केजरीवाल बोले- दिल्ली को जून में मिल सकती है Sputnik Vaccine
- भारत में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक के ‘दावे और हकीकत’, इनके अलावा देश को है 5 और वैक्सीन का इंतजार
- वैक्सीन पर बवाल, Sputnik V को लेकर डॉ. रेड्डीज ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
SII ने मांगी Sputnik V टीका बनाने के लिए डीसीजीआई से अनुमति | Sputnik V
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीके स्पुतनिक वी के उत्पादन की अनुमति मांगने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुणे स्थित कंपनी ने जांच विश्लेषण और परीक्षण के लिए भी मंजूरी मांगी है। इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज भारत में रूस के स्पुतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है।
एक सूत्र ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को बुधवार को एक आवेदन दिया जिसमें कोविड-19 टीके स्पुतनिक वी के भारत में निर्माण की अनुमति मांगी गई है।
एसआईआई पहले ही सरकार को बता चुका है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा। वह नोवावैक्स टीका भी बना रहा है। नोवावैक्स के लिए अमेरिका से नियामक संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है। डीसीजीआई ने अप्रैल में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी। स्पुतनिक वी की 30 लाख खुराक की खेप मंगलवार को हैदराबाद पहुंची थी।(भाषा)
