सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में भाजपा नेता की हत्या के बाद सख्ती, बिना सुरक्षा बाहर निकलने की मनाही
- पुलिसकर्मी को गोली मारने वाला आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर
- पुलिसकर्मियों ने अस्थायी स्ट्रेचर बनाकर घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
- आतंकियों ने की बीजेपी नेता की हत्या, घर में घुसकर किया हमला
- कश्मीर की नन्ही परी की शिकायत रंग लाई, अब उबाऊ नहीं होगी पढ़ाई
लालू के करीबी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को ED ने किया गिरफ्तार
पटना। लालू यादव के करीबी आरजेडी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन पर फर्टिलाइजर घोटाले का आरोप लगा है।
सिंह को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
अमरेंद्र धारी सिंह एक बड़े व्यवसायी और जमींदार हैं। रियल एस्टेट के साथ ही 13 देशों में फर्टिलाइजर और केमिकल के इंपोर्ट का भी बिजनेस है।
अमरेंद्र को 2020 में राजद ने राज्यसभा भेजा था। उस समय कई राजद नेताओं ने यह नाम भी नहीं सुना था। लोग यह जानने को आतुर थे कि कौन हैं अमरेंद्र धारी सिंह, जिनपर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इतना भरोसा जताया।
