1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. world largest 5210 kg parad shivling haridwar india asia world record
Last Modified: हरिद्वार , सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (20:48 IST)

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

parad sivling
दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग की महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को हरिद्वार में पूजा विधि की गई। कई वर्षों की मेहनत के बाद पुणे के मूल निवासी को विश्व प्रसिद्ध ध्यान और हीलिंग गुरु रघुनाथगुरुजी
 (रघुनाथ येमूल गुरुजी) ने इसे निर्मित किया है। वे लगातार 12 वर्षों तक गिरनार में साधना करने के बाद योग, ध्यान और हीलिंग के साथ हस्तरेखाओं पर भी काम कर रहे हैं।  वर्तमान में यह दिव्य पारद ध्यान लिंगम श्री साई शिव गंगा धाम, हरिद्वार में स्थापित किया हुआ है।
 
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। यह पारद ध्यान लिंगम भविष्य में ध्यान, आध्यात्मिक अनुसंधान एवं सकारात्मक ऊर्जा का वैश्विक केंद्र बनेगा। अध्यात्म में विज्ञान की खोज पर लगातार काम कर रहे रघुनाथ गुरुजी को इस सफलता पर इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शिवरात्रि के अवसर पर सम्मानित किया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसे शामिल करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।  राजीव बंसल (ट्रस्टी – श्री शिर्डी साई समर्थ ट्रस्ट, हरिद्वार) के महत्वपूर्ण सहयोग से दुनिया के इस सबसे विशाल शिवलिंग का निर्माण संभव हो पाया है। यह दिव्य पारद ध्यान लिंगम वैदिक परंपरा के अनुसार गुजरात में अश्वमेघ यज्ञ सहित अनेक संत-महंतों एवं साधु-संतों के पावन आशीर्वाद से निर्मित किया गया।
 
रघुनाथ गुरुजी ने बताया कि इस महान कार्य को परम पूज्य पीर योगी महंत सोमनाथ बाप्पू तथा पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर के विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी के अनुसार नाथ योगी परंपरा एवं प्राचीन रसायन शास्त्र के सिद्धांतों के आधार पर इस पारद ध्यान लिंगम के निर्माण का नेतृत्व किया गया है।
 

विश्व रिकॉर्ड सम्मान

यह पारद ध्यान लिंगम अपने अद्वितीय आकार एवं 5210 किलोग्राम वजन के कारण\ India World Record तथा Asia World Record से सम्मानित किया गया है, जो इसे विश्व का सबसे बड़ा पारद (Mercury) शिवलिंग सिद्ध करता है। यह शिवलिंग हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर भादराबाद टोल प्लाजा के निकट बने शिरडी साईंबाबा मंदिर में स्थापित किया गया है। इसमें विशेष सहयोग अनंत तावकेले (IPS)  आईजी, उत्तराखंड , शंकर जीवाल (IPS) – पूर्व डीजीपी, तमिलनाडु ममता जीवाल *  मनोज गोहाड़ – अतिरिक्त कलेक्टर  अमित अग्रवाल – सीईओ, DICCAI (दिव्यांग इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री)  प्रदीप बत्रा – विधायक, रुड़की का मिला। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट