सम्बंधित जानकारी
- Gujrat Corona Update: गुजरात में हर घंटे 5 लोगों की मौत, डेथ रेट में अहमदाबाद टॉप पर
- अप्रैल में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, मात्र 8 दिन में मिले 20.57 लाख नए मरीज, 4 गुना हुई मृतकों की संख्या
- कोविड-कचरे में कमी ला सकती है आईआईटी मंडी की नई खोज
- Covid 19: दिल्ली में ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति के कारण मुश्किल, मरीजों की हालत गंभीर
- Corona India Update : पहली बार 3.14 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, करीब 23 लाख हुए एक्टिव मरीज
ऑक्सीजन मैन के जज्बे को सलाम, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, हजारों तक पहुंचाया सिलेंडर
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही है। इस मुश्किल घड़ी मुंबई के मलाड में रहने वाले शाहनवाज शेख हजारों लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उन्हें जिंदगी दे चुके हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'ऑक्सीजन मैन' के नाम में मशहूर शेख मात्र एक फोन कॉल पर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में जुट जाते हैं। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने एक 'वॉर रूम' भी तैयार किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
22 लाख की कार बेचकर खरीदें 160 सिलेंडर : शाहनवाज ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए अपनी 22 लाख रुपए की SUV को भी बेच दी। इस पैसे से उन्होंने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदें और उन्होंने इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया।
आक्सीजन की कमी से दोस्त की पत्नी की मौत : संक्रमण काल की शुरुआत में ही उनके एक दोस्त की पत्नी ने ऑक्सीजन की कमी से एक ऑटो रिक्शा में दम तोड़ दिया था। इस घटना से वे बुरी तरह आहत हुए और उन्होंने मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई का काम शुरू कर दिया।
4000 से ज्यादा लोगों की मदद : शेख कोरोना काल में 4000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। उनका मदद करने का अपना तरीका है। पहले ऑक्सीजन के लिए 50 लोगों के कॉल आते थे पर रोज 500 ज्यादा लोग उनसे मदद मांगते हैं। हालांकि वे समय और ऑक्सीजन की कमी की वजह से ज्यादा लोगों की मदद नहीं कर पाते।
