सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल में Corona से ठीक हुआ व्यक्ति फिर संक्रमित
- तेज हुई निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमातियों की धरपकड़, हिमाचल में 333 लोगों की पहचान
- Corona लॉकडाउन में रेलवे का बड़ा फैसला, नियमित ट्रेनों में 30 जून तक बुक सभी टिकट रद्द
- खास खबर : कोरोना के बाद की चुनौतियों से भारत कैसे निपटेगा ?
- कोरोना वायरस को साजिश मानने वाले भी कम नहीं
Corona Virus | हिमाचल प्रदेश में Corona virus का प्रकोप बढ़ा, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 70
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 30 वर्षीय एक महिला और उसकी 7 वर्षीय बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 70 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दोनों 4 मई को दिल्ली से लौटी थीं।
सिरमौर के उपायुक्त आरके प्रुथी ने कहा कि दोनों 4 मई को पोंटा साहिब की हरिओम कॉलोनी में लौटी थीं और 12 मई को जांच के लिए उनका नमूना लिया गया था। दोनों में ही संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने कहा कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली में दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
प्रुथी ने बताया कि विभिन्न रेड जोन से सिरमौर जिले में कुल 706 लोग लौटे हैं। उनमें से 541 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं और 2 संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही सिरमौर जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 4 हो गई है। जिले में अब तक 2 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 70 तक पहुंच गई है और 3 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से 39 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और 28 लोगों का उपचार चल रहा है। इनमें से 11 कांगड़ा, 6 चम्बा, 4 हमीरपुर, 2-2 सिरमौर तथा बिलासपुर और मंडी, ऊना एवं शिमला से 1-1 व्यक्ति हैं। (भाषा)
