1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. शाहजहांपुर में मिला कोरोना वायरस संक्रमण का नया मामला

शाहजहांपुर में मिला कोरोना वायरस संक्रमण का नया मामला

Corona Virus
शाहजहांपुर (उप्र)। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि संक्रमित युवक मुंबई से एक ट्रक पर सवार होकर 9 मई को कानपुर आया था और उसके बाद बस से गुरसहायगंज तथा फिर पैदल ही शाहजहांपुर पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि युवक का नमूना जांच के लिए 12 मई को लिया गया था। बुधवार रात उसकी रिपोर्ट आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। युवक को रात में ही बरेली के अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। गुप्ता ने बताया कि युवक के परिवार वालों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन में रखा गया है।
 
सीएमओ ने बताया कि युवक के घर के 1 किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। हर संदिग्ध के नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले तबलीगी जमात का 1 सदस्य कोरोना वायरस संक्रमित मिला था, जो उपचार के बाद ठीक हो गया था। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates :ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले