सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : देश में कोरोना से 35.42 लाख स्वस्थ, 76,271 की मौत
- CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 96,551 नए मामले, 1,209 की मौत
- Bihar Coronavirus Update : बिहार के 5 जिलों में 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में कोरोना के रिकार्ड 2187 नए मामले
- Rajasthan Coronavirus update : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1640 नए मामले
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 80% ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को
ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले बढ़ने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अस्पतालों को 80 प्रतिशत और उद्योगों को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में शुरुआत में संक्रमण की जांच के लिए कुछ ही प्रयोगशालाएं थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 550 हो गई है।
ठाकरे ने नवी मुंबई में एक प्रयोगशाला और छह कोविड देखभाल केन्द्रों के उद्घाटन के दौरान यह बात कही।
उनकी ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, 'आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले बढ़ने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अस्पतालों को 80 प्रतिशत और उद्योगों को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है।'
उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी से निपटने के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना कर रही है।
ठाकरे ने लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाने, हाथ धोने जैसे एहतियाती नियमों का सख्ती से पालन करने की भी अपील की। (भाषा)
