1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Record 1640 new cases of corona virus infection in Rajasthan

Rajasthan Coronavirus update : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1640 नए मामले

Rajasthan
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 1640 नए मामले सामने आने के बाद ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97 हजार 376 हो गई, वहीं 16 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1192 पहुंच गया।
 
चिकित्सा निदेशालय की ओर से गुरुवार जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक मामले जयपुर में 329, जोधपुर में 320, कोटा में 177, अलवर में 56, सीकर में 55, अजमेर में 50, नागौर में 43, बीकानेर में 40, झालावाड़ में 39, पाली में 37, सिरोही और धौलपुर में 32-32, बूंदी में 31, चूरू में 29, बांसवाड़ा में 28, भीलवाड़ा में 28, गंगानगर में 26, भरतपुर में 26, झुंझुनू में 25, चित्तौड़गढ़ में 25, हनुमानगढ़ में 24, बाड़मेर में 24, बारां में 23, सवाई माधोपुर में 22, टोंक और जालौर में 20-20, उदयपुर और डूंगरपुर में 19-19, जैसलमेर में 14, प्रतापगढ़ में 10, राजसमंद में नौ, दौसा में पांच, करौली में तीन नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में आज 14 मरीजों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और जयपुर मे दो-दो, अलवर, बाड़मेर, चूरू, कोटा, पाली, सवाई माधोपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1192 हो गई है।
 
राज्य में अब तक 25 लाख 72 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 97 हजार 376 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 80482 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 79214 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में 15702 एक्टिव केस बचे हैं। (वार्ता)
अगला लेख
NCB ने किया रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका का विरोध, सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका