सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : कोरोना के 96,551 नए मामले, 45 लाख से ज्यादा संक्रमित
- Bihar Coronavirus Update : बिहार के 5 जिलों में 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में कोरोना के रिकार्ड 2187 नए मामले
- देश में 9.40 लाख के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस, 75% प्रतिशत से ज्यादा मामले 9 राज्यों से
- Rajasthan Coronavirus update : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1640 नए मामले
CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 96,551 नए मामले, 1,209 की मौत
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45 लाख के पार हो गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 35,42,664 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 45,62,415 मामले सामने आ चुके हैं। मृत्यु दर गिरकर 1.67 प्रतिशत हो गई और मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,43,480 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 20.68 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी। यह 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 10 सितम्बर तक 5,40,97,975 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,63,542 नमूनों की जांच गुरुवार को ही की गई। (भाषा)
