सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, डॉक्टर भी रह गए हैरान...
- सत्येंद्र जैन का दावा, कोरोना से जान गंवाने वाले 75 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन
- कोविड: भारत में बढ़ती मौतों को लेकर चिंता
- सावधान! 'वैक्सीन राष्ट्रवाद' दे सकता है Corona के नए स्वरूपों को जन्म
- Omicron और Delta को मात देगी Covaxin? भारत बायोटेक का बड़ा दावा
वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, खोई हुई आवाज वापस लौट आई
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर पिछले कई सालों से एक शख्स बोल नहीं पा रहा था। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि 55 साल के दुलारचंद मुंडा को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगते ही उसकी खोई आवाज वापस आ गई।
5 साल पहले हुए सड़क हादसे के बाद से उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी, वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। कोरोना वैक्सीन लगने के बाद अब आसानी से वो बोलने लगा है। साथ ही शख्स का कहना है कि हादसे के बाद उसका शरीर बेजान हो गया था, कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन वैक्सीन लगने बाद पहले की तरह वो चलने-फिरने लगा है।
वहीं डॉक्टर्स इस घटना को महज एक इत्तेफाक मान रहे हैं, जिले के सिविल सर्जन ने मेडिकल टीम का गठन कर उस शख्स की मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने का आदेश दिए हैं। यह घटना पेटरवार में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई यह जानने के लिए बेकरार है कि कैसे एक गूंगा शख्स बोलने लगा। चोट की वजह से जो शख्स बेड पर पड़ा हुआ था, वह कैसे अचानक चलने-फिरने लगा। डॉक्टर्स की एक टीम मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने में लगी है।
