सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीज की मौत
- Corona virus संदिग्ध 2 युवक आईडीएच कानपुर से भागे
- अमेरिका में Corona virus के मामले 65000 के पार, 1000 से अधिक लोगों की मौत
- कोविड-19 : कर्नाटक में संक्रमण की आशंका में एक ने जान दी
- कर्फ्यू के दौरान इंदौर के लोगों को राहत, घर बैठे ही मिलेगा सामान
Corona virus : संकट से जूझ रहे अमेरिकियों के लिए सीनेट में सबसे बड़े बचाव पैकेज को मंजूरी
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को देश के अब तक के सबसे बड़े बचाव पैकेज को मंजूरी दी। कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण खराब हो रही अर्थव्यवस्था, खस्ताहाल अस्पताल और संकट से जूझ रहे अमेरिकियों के लिए 2 हजार अरब डॉलर के पैकेज को अनुमति दी गई है।
रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और व्हाइट हाउस के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि अमेरिकी करदाताओं को नकद भुगतान किया जाएगा, अनुदान तथा कर्ज के रूप में सैकड़ों अरब डॉलर छोटे व्यवसायों तथा उद्योगों को दिए जाएंगे। इसमें चिकित्सा उपकरणों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों को भी राहत दी गई तथा बेरोजगारी भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।
इस प्रस्ताव को सीनेट ने बहुमत के साथ मंजूरी दी है। अब यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में जाएगा और वहां से भी पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा जाएगा, जो इसे मंजूरी देंगे।
