सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : जम्मू कश्मीर में कोरोना से पहली मौत, 23 मार्च को हुई थी संक्रमण की पुष्टि
- Corona virus : वॉशिंगटन डीसी में गैर आवश्यक कारोबारी गतिविधियां बंद, लोगों को घर में रहने की हिदायत
- कर्फ्यू के दौरान इंदौर के लोगों को राहत, घर बैठे ही मिलेगा सामान
- Corona से जंग, मदद को आगे आए भारतीय-अमेरिकी होटल मालिक, भारतीय छात्रों को फ्री मिलेगी यह बड़ी सुविधा
- बड़ी खबर, सिंगापुर में 3 साल की भारतीय बच्ची भी Corona पॉजिटिव
कोविड-19 : कर्नाटक में संक्रमण की आशंका में एक ने जान दी
मेंगलुरु। उडुपी जिले के 56 वर्षीय व्यक्ति ने इस आशंका के चलते जान दे दी कि उसे कोरोना वायरस के एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद यह बीमारी हो गई है। व्यक्ति उडुपी तालुक के उपूर गांव का रहने वाला था।
सूत्रों ने बताया कि उसे संक्रमण के कोई खास लक्षण नहीं थे। वह देर रात 2 बजे जागा था और उसने परिवार के सदस्यों से बात भी की थी। बुधवार को 5 बजे जब परिवार वाले जागे तो वह घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला।
घर से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जान दे रहा है, क्योंकि उसे ऐसा संदेह है कि उसे संक्रमण हो गया है। इसमें परिवार के सदस्यों से कहा गया है कि वे सुरक्षित रहें।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने एक दोस्त से कहा था कि उसे ऐसा लगता है कि वह संक्रमित है। वह डरा हुआ भी था। पुलिस के मुताबिक संभवत: इसी डर से उसने यह कदम उठाया। व्यक्ति कई दिन से केएसआरटीसी में चालक के तौर पर काम कर रहा था।
