सम्बंधित जानकारी
- झारखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना संक्रमित, सीएम हेमंत सोरेन होम क्वारंटाइन
- Corona को हराया जा सकता है सकारात्मक सोच से, जानिए Corona Fighters की राय
- पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जफर हुए Coronavirus से संक्रमित
- लगातार चौथे दिन 20000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के मामले, रूस को पीछे छोड़ भारत तीसरे स्थान पर
- लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते-करते बूढ़े हो गए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, मजेदार तस्वीर वायरल
भारतीय नौसेना का ऑपरेशन समुद्र सेतु पूरा हुआ, 3 देशों से करीब 4,000 भारतीयों की वापसी
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के बीच 3 देशों से करीब 4,000 भारतीयों को वापस लाकर पांच मई को शुरू हुए समुद्र सेतु अभियान को पूरा कर लिया है।
नौसेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेनिक पोत जलाश्व (प्लेटफॉर्म डॉक) तथा ऐरावत, शार्दुल और मगर (लैंडिंग शिप टैंक) ने इस अभियान में भाग लिया जो 55 दिन तक चला और इसमें समुद्र से 23 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय की गई।
अभियान के तहत मालदीव के माले से पांच जहाजों में भारतीयों को वापस लाया गया, वहीं ईरान के बंदर अब्बास तक दो तथा श्रीलंका के कोलंबो तक एक जहाज का परिचालन किया गया।
बयान में कहा गया कि भारतीय नौसेना के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी कि जहाजों पर इस वापसी अभियान के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की कोई घटना न घटे।
इसमें बताया गया कि व्यापक योजना के साथ कदम उठाए गए और जहाजों के परिचालन वातावरण के लिहाज से विशेष चिकित्सा और सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए। (भाषा)
चित्र सौजन्य : स्पोक्सपर्सन नेवी / ट्विटर
चित्र सौजन्य : स्पोक्सपर्सन नेवी / ट्विटर
