सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी सोमवार को वाराणसी में देंगे दिवाली गिफ्ट, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
- जन्मदिन पर मोदी ने आडवाणी को खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
- जो बिडेन और कमला हैरिस को PM मोदी ने दी बधाई, जताई भारत-US संबंध मजबूत होने की उम्मीद
- IIT Delhi में PM मोदी ने छात्रों को दी यह बड़ी सीख
- दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी, कोरोना काल के बाद की दुनिया में प्रौद्योगिकी की सबसे बड़ी भूमिका
दिल्ली में कोरोना का कहर, 1 दिन में रिकॉर्ड 7745 केस, 77 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राजधानी में संक्रमण के कारण 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,989 हो गई।
शनिवार को 50,754 नमूनों की जांच के बाद 7,745 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर बढ़कर 15.26 प्रतिशत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 41,857 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अनुसार दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,38,529 पहुंच चुकी है।(भाषा)
