1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 31 July

CoronaVirus India Update : लगातार चौथे दिन बढ़े एक्टिव मरीज, 38 दिन में 16.13 लाख नए मरीज

CoronaVirus India Update
मुख्‍य बिंदु
  • भारत में कोरोना के 41,649 नए मामले, 593 मरीजों की मौत
  • महामारी से अब तक 4,23,810 लोग मारे गए
  • मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,920 हुई
  • अब तक 3,16,13,993 संक्रमित, 3,07,81,263 रिकवर
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,649 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,16,13,993 हो गई जबकि 593 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,23,810 हो गई। देश में 38 दिन में करीब 16.13 लाख नए मरीज मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन वृद्धि हुई है। इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,920 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में 3,765 की वृद्धि हुई है। दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 46.15 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
 
अगला लेख
असम बोर्ड : 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित