सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update : कोरोना के 2323 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 15,000 से कम
- भारत में तेजी से घट रहे कोरोना मरीज, एक्टिव केसेस भी घटकर 15,419
- भारत में कोविड-19 के 1,829 नए मामले, 33 की मौत
- उत्तर कोरिया में छाया कोरोना का संकट, 2.70 लाख लोग बुखार से पीड़ित, 6 की मौत
- 24 घंटों में 2878 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, एक्टिव मरीजों की संख्या 18,000 से कम
देश में कोरोना के 1,675 नए मामले, अब तक 98.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ
नई दिल्ली। भारत में 1,675 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़, 31 लाख 40 हजार 068 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या मामूली बढ़त के साथ 14,841 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 31 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,490 हो गई है। मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत रह गई है।
मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 26 लाख 737 हो गई है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 192.52 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
