सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus live Updates : अब महाराष्ट्र में मिले 6 संदिग्ध, नोएडा से आई राहतभरी खबर
- Corona virus: 70 देशों में फैला कोरोना वायरस का प्रकोप, 92533 लोग चपेट में, 3173 की मौत
- Corona virus: फ्रांस के अस्पताल से 2000 सर्जिकल मास्क हुए चोरी
- Corona Virus live updates : दिल्ली से आगरा तक दहशत, 12 लोगों में मिला Corona Virus पॉजिटिव
- Corona virus ने अमेरिका में भी पसारे पैर, अब तक 6 लोगों की मौत
राहत की बात, नोएडा में Corona virus के 6 संदिग्धों के नमूने निगेटिव निकले
नोएडा। नोएडा (उत्तरप्रदेश) में कोरोना वायरस के 6 संदिग्धों के नमूने जांच में निगेटिव पाए गए। लेकिन इन लोगों को 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा ताकि संक्रमण की आशंका होने पर तुरंत इलाज किया जा सके। सरकार और प्रशासन की नजर इन पर है। ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे।
गौरतलब है कि मंगलवार को नोएडा में कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका की वजह से 2 स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दरअसल, एक स्कूल के कुछ बच्चे पॉजीटिव शख्स द्वारा आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे हालांकि डीएम ने साफ किया है कि उनकी तरफ से स्कूल बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।
दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद नोएडा में प्रशासन अलर्ट हो गया है और स्वास्थ्य विभाग ने 2 हेल्पलाइन नंबर 8076623612 और 6396776904 जारी किए हैं। तकलीफ होने लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों का दौरा सैंपल लिए तथा दोनों स्कूलों को 6 मार्च तक बंद कर दिया गया और इन्हें सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के 2 स्कूलों के 5 बच्चों में वायरस के लक्षण मिलने की जानकारी मिली थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों का दौरा किया तथा उनके सैंपल लिए।
उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों को 6 मार्च तक के लिए बंद किया गया है। स्कूलों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा।
