सम्बंधित जानकारी
- चीन में विदेशों से आए Corona पॉजिटिव लोगों के 67 नए मामले दर्ज
- Corona की चपेट में अंडमान-निकोबार द्वीप, सामने आया संक्रमण का पहला मामला
- राजस्थान में Corona और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
- Corona virus : ऑस्ट्रेलिया में मृतकों की संख्या 12 हुई, 2800 लोग पॉजिटिव
- Life in the time of corona: कास्ट अवे: जिंदगी कभी न थकने वाला समंदर
फिलीपीन में Corona virus पॉजिटिव 9 डॉक्टरों की मौत
मनीला। फिलीपीन की शीर्ष मेडिकल एसोसिएशन ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से देश में 9 डॉक्टरों की मौत हो गई है।
गौरतलब है कि देश के अस्पतालों में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या क्षमता के मुकाबले बहुत ज्यादा है और डॉक्टरों के पास अपनी सुरक्षा के उपकरण नहीं हैं।
डॉक्टरों की मौत की खबर फिलीपीन के स्वास्थ्य संकट को उजागर कर रही है, जो कि सरकारी सूचना के मुकाबले कहीं बुरी अवस्था में है। देश में अभी तक वायरस संक्रमण से 38 लोगों की मौत हुई है।
मुख्य द्वीप लुजोन में करीब 5.5 करोड़ की आबादी रहती है, और वहां पिछले 2 सप्ताह से लॉकडाउन है।लेकिन डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लॉकडाउन के बावजूद वहां संख्या में वृद्धि हो रही है। फिलीपीन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि वायरस संक्रमण से नौवें डॉक्टर की मौत हुई है और स्वास्थ्यकर्मियों को समुचित सुरक्षा नहीं मिल रही है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बेनितो एतिन्जा का कहना है, अगर मेरा बस चलता तो सबसे पहले इलाज करने वालों की जांच की जाती, फिर 7 दिन बाद उनकी जांच की जाती, क्योंकि उनसे भी संक्रमण फैल सकता है।
मनीला के 3 बड़े अस्पतालों ने बुधवार को कहा कि उनके पास क्षमता के मुताबिक मरीज हैं और अब वे कोरोना वायरस से संक्रमित और मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे।
