सम्बंधित जानकारी
- Corona Live Updates : वरिष्ठ अधिकारी का निजी कर्मी कोरोना पॉजिटिव, CRPF मुख्यालय सील
- राजस्थान में 2 और Corona मरीजों की मौत, 31 नए मामले
- कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को सेना का सलाम, अस्पतालों पर बरसाए फूल
- अच्छी खबर, चीन में सामने आए Corona virus के सिर्फ 2 मामले
- Lockdown 3 : UP में धार्मिक गतिविधियों व सीमा पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश
देश में कोरोना ने ली 1300 से ज्यादा की जान, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,980
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को 1,301 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,980 तक पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में घातक विषाणु के चलते हुईं कुल 1,301 मौतों में से सर्वाधिक 521 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 151 की मध्य प्रदेश में, राजस्थान में 65, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है।
तमिलनाडु में मृतक संख्या 29, तेलंगाना में 28 जबकि कर्नाटक में मरनेवालों की संख्या 25 हो गई है।
पंजाब में इस घातक बीमारी से 20 लोगों की जान गई है जबकि जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल, बिहार और हरियाणा में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)
