सम्बंधित जानकारी
- Covid-19 से संक्रमित 45 दिन का शिशु स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी
- इटली ने संक्रमण के दूसरे दौर की आशंका में तैयार किए दोगुने वेंटिलेटर
- lockdown के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की वृहद योजना बना रहा है भारत
- मोबाइल फोन के डाटा से 2 हफ्ते पहले लग सकता है Covid-19 फैलने का अनुमान
- कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर, हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घट कर 129
भारत में कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले, 8325 स्वस्थ होकर घर लौटे
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,074 तक पहुंच गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार से अब तक संक्रमण के कारण 66 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 32 महाराष्ट्र में, 16 गुजरात में, 10 मध्य प्रदेश में, तीन उत्तर प्रदेश में, तमिलनाडु और दिल्ली में दो-दो जबकि कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई।
महाराष्ट्र में अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 197, मध्य प्रदेश में 129, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22, कर्नाटक में 21 और पंजाब में 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल में 4, झारखंड और हरियाणा में 3-3, बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है। मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है। (भाषा)
