सम्बंधित जानकारी
- मजदूर की बेबसी, अर्थी के लिए 4 कंधे न मिलने से सैकड़ों किमी दूर एम्बुलेंस से गांव लाया पत्नी का शव
- उप्र सरकार ने औद्योगिक व वाणिज्यिक संस्थानों को दी बड़ी राहत, 30 जून तक ब्याज में छूट
- उप्र में Corona संक्रमण के 76 नए मामले आए सामने, बढ़कर हुए 1176
- मायावती का राज्य सरकारों पर प्रहार, कहा- पलायन करने वालों में 90 फीसदी दलित और अति पिछड़े
- उप्र सरकार बनाएगी ट्रिपल लेयर वाले सस्ते स्पेशल मास्क, गरीबों को मिलेगा मुफ्त
Corona virus | जौनपुर में मुंबई से लौटा ऑटो चालक मिला कोरोना वायरस से संक्रमित
जौनपुर (उप्र)। जौनपुर जिले में मुंबई से आया एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव का निवासी संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सील कर दिया है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव का संक्रमित पाया गया निवासी मुंबई में ऑटो चलाता था। वह 2 मई को जौनपुर आया था। उन्होंने बताया कि 10 मई को उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। (भाषा)
