1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 78 new cases of Coronavirus infection in Rajasthan

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 78 नए मामले

Coronavirus
जयपुर। राजस्थान में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 18092 हो गई। राज्य में कुल 3447 मरीज उपचाराधीन हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 413 है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए 78 नए मामलों में अलवर में 29, जयपुर में 25, कोटा में आठ, झुंझुनू में सात व गंगानगर में पांच नए मामले भी शामिल हैं। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा) 
 
अगला लेख
Coronavirus के संक्रमण को रोकने के लिए मुंबई में धारा 144 लागू