1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. पाकिस्तान में Coronavirus के 753 नए मामले, सिंध में सबसे अधिक 1,24,929 संक्रमित

Coronavirus | पाकिस्तान में Coronavirus के 753 नए मामले, सिंध में सबसे अधिक 1,24,929 संक्रमित

Coronavirus
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोविड-19 के 753 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,86,673 हो गए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की कोविड-19 वेबसाइट के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से 10 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,139 हो गई। उसने बताया कि देश में अभी तक 2,64,060 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 783 लोगों की हालत अभी नाजुक है।
 
आंकड़ों के अनुसार सिंध में सबसे अधिक 1,24,929 मामले सामने आए हैं जबकि पंजाब में 94,865, खैबर पख्तूनख्वा में 34,947, इस्लामाबाद में 15,323, बलूचिस्तान में 12,044, गिलगित-बाल्तिस्तान में 2,402 और पीओके में 2,164 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक देश में 22,05,664 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से 19,221 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
अगला लेख
15 अगस्त : महान क्रांतिकारी महर्षि अरविन्द घोष की जयंती