1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 618 new corona cases in india after 117 days

117 दिन बाद देश में कोरोना संक्रमण के 618 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4000 पार

corona virus
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले सामने आए। देश में 117 दिन बाद 24 घंटे में 600 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले 18 नवंबर 2022 को 656 कोरोना संक्रमित मिले थे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 91 हजार 956 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,197 पर पहुंच गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 
 
देश में संक्रमण से 5 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 789 हो गई। कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 2-2 और उत्तराखंड में 1 व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई।
 
भारत में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 56 हजार 970 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
अगला लेख
लालू यादव के परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में जमानत