1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. corona cases in india on 11 march

देश में कोविड-19 के 456 नए मामले, 3406 एक्टिव मरीज

corona virus
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 456 नए मामले सामने आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,406 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से अब तक 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 968 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 55 हजार 782 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 5 लाख 30 हजार 780 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
 
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
अगला लेख
जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश, मुझे कष्ट पहुंचा सकते हैं, लेकिन मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते